जमुई, मार्च 8 -- जमुई। कार्यालय संवाददता चकाई के बिचकोड़बा निवासी मुकेश वर्णवाल ने यूपीएसपी में सफलता पर लोगों ने बधाई दी है। बिचकोड़बा में छोटी सी दवा दुकान चलाने वाले राजकुमार वर्णवाल के पुत्र मुकेश की यह सफलता आसान नहीं थी। मुकेश के छोटे भाई वर्तमान में बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत हैं।वहीं वर्ष 2020 में यूपीएससी में आल इंडिया रैंकिंग में सातवां स्थान हासिल किया प्रवीण कुमार के फुफेरे भाई हैं । पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मुकेश शुरू से ही मेधावी थे। सफलता की सूचना मिलते ही व्यावसायिक संघ और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। बधाई देने वालों में चकाई विधायक सावित्री देवी, वैश्य नेता औंकारनाथ बरनवाल, वैश्य महासभा के नेता ब्रजेश बरनवाल, मोती बरनवाल, विकास बरनवाल, आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.