बेगुसराय, फरवरी 23 -- नावकोठी, निज संवाददाता। जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच सोमवार को संपन्न हुआ। निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार एक मत से जीतकर दोबारा प्रखंड अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुभाकर मिश्र को हराया। अध्यक्ष पद के चयन हेतु पर्यवेक्षक अनिल सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी कृष्ण नंदन महतो थे। अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ता दो भाग में बंट गए। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व सुभाकर मिश्रा ने अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी दी। पर्यवेक्षक व निर्वाची अधिकारी ने इस पद पर चयन हेतु सर्वसम्मति चुनाव की बात रखी। अंत में चुनाव की प्रक्रिया अपनानी पड़ी। इस प्रखंड में कुल 97 सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इसमें 83 कार्यकर्ता उपस्थित हुए। छह कार्यकर्ताओं ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। पूर्व प्रखंड अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.