रांची, अगस्त 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय संगीत के स्वर्ण युग के महान गायक मुकेश को उनकी पुण्यतिथि पर झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) संजीव कुमार ने श्रद्धांजलि दी है। मुकेश के बड़े प्रशंसक संजीव कुमार ने उनकी जिंदगी, संगीत और यादों को समर्पित एक विशेष वेबसाइट तैयार की है। संजीव कुमार बताते हैं कि वे बचपन से ही मुकेश की आवाज के प्रशंसक रहे हैं। उनके पास मुकेश के लगभग सभी गीतों का संग्रह है और वे खुद भी उनके गीत गाते हैं। वेबसाइट में मुकेश के जीवन, गायन करियर की उपलब्धियों और उनसे जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी दी गई है।वेबसाइट यह भी पढ़ें- मुकेश की पुण्यतिथि पर पीसीसीएफ ने दी श्रद्धांजलि पर मुकेश के 1000 से अधिक गीतों का उल्लेख है। इनमें 'कभी कभी मेरे दिल में' और 'ये मेरा दीवानापन है' जैसे सदाबहार गीत शामिल हैं। इसके अलाव...