चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- चक्रधरपुर। पोकुवाबेड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय मुकेश केराई की कुलीतोडांग गांव में नाला में बुधवार की शाम मोटरसाइकिल से गिरने से मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को चक्रधरपुर लाया गया जहां शव को रेलवे शीतगृह में रखा गया था। वहीं गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। बताते चलें कि मुकेश केराई ने एक साल पहले विवाह किया था। उसकी पत्नी गर्भवती हैं जबकि वह अपने घर का इकलौता बेटा था। मुकेश केराई की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.