गुमला, अप्रैल 11 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जेठ जतरा बगीचा में 21 पड़हा राजा के चयन और जेठ जतरा कमेटी के गठन को लेकर ग्राम प्रधान तेतरा उरांव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 पड़हा गांवों के लोग उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से दक्षिण भरनो पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश उरांव को 21 पड़हा राजा चुना गया। इसके साथ ही जेठ जतरा कमेटी का गठन करते हुए मुकेश उरांव को अध्यक्ष,सुरेश उरांव को सचिव और रंजीत उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर नवनिर्वाचित पड़हा राजा मुकेश उरांव ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पड़हा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट किया जाएगा। पारंपरिक संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों ...