नई दिल्ली, मार्च 6 -- Reliance Jio IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। दरअसल, सरकारी नियमों में हो रही देरी का असर आईपीओ की समयसीमा पर पड़ता दिख रहा है। भारत सरकार द्वारा लिस्टिंग नियमों में बदलाव किया गया है। इसे औपचारिक रूप देने में देरी हो रही है। यही कारण है कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ लॉन्चिंग में भी देरी हो रही है। बता दें कि यह कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई है और इसे देश के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में से एक माना जा रहा है।सरकार की अधिसूचना का इंतजार ब्लूमबर्ग की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि रिलायंस अभी सरकार की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार कर रही है ताकि वह निवेश बैंकरों की नियुक्ति कर सके और आईपीओ के लिए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.