मुकेश अंबानी की रिलायंस को बंपर मुनाफा, 41% बढ़ा प्रॉफिट, जियो का मुनाफा भी उछला
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Reliance Industries Q2 Results: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को जुलाई से सितंबर के बीच शानदार मुनाफा हुआ है। सितंबर तिमाही में रिलायंस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 18,165 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के तेल और केमिकल कारोबार (O2C) के साथ डिजिटल बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन से मुनाफे में यह बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि रिलायंस के साथ उसके डिजिटल कारोबार जियो ने भी अच्छी कमाई की है। जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 8,387 करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई जियो के लिए यह पहली तिमाही के नतीजे हैं। आइए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.