नई दिल्ली, मई 14 -- एयरटेल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील भारती मित्तल ने कंपनी की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने की योजना बना ली है। सुनील भारती मित्तल ने अपनी उत्तराधिकार योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि वह अगले दस सालों में अगली पीढ़ी को कंपनी की कमान सौंप देंगे। CNBC TV-18 के अनुसार, मित्तल ने कंपनी की कॉन्फ्रेंस कॉल में ये बात कही। उन्होंने कहा- मैं अगले 10 सालों में कंपनी की कमान अगली पीढ़ी को सौंपना चाहता हूं। उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का इस बड़ी टेलीकॉम कंपनी के कारोबार पर असर पड़ा है। सुनील मित्तल का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि मुकेश अंबानी ने प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो की कमान नई पीढ़ी को पहले ही सौंप दी है।जियो प्लेटफॉर्म्स की कमान आकाश अंबानी को हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स ने अरबपति मुकेश अंबान...