नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने तमिलनाडु की जानी-मानी फूड कंपनी उदयम्स एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी खरीद ली है। कंपनी ने गुरुवार को इस डील की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि चेन्नई स्थित उदयम्स में कंट्रोलिंग स्टेक लेने को लेकर रिलायंस कंज्यूमर के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि इस सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।क्या है डिटेल तीन दशक से भी ज्यादा समय पहले शुरू हुई उदयम्स एग्रो फूड्स आज करीब Rs.668 करोड़ के कारोबार वाली कंपनी मानी जाती है। कंपनी का मजबूत दखल स्टेपल फूड, स्नैक्स और रेडी-टू-कुक ब्रेकफास्ट प्रोडक्ट्स में है। इसके पोर्टफोलियो में चावल, दालें, मसाले, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.