नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Jio Financial Services share: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए निवेशकों को डिविडेंड देगी। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें कि यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है।रिकॉर्ड डेट का ऐलान जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर (हर एक की फेस वैल्यू Rs.10) Rs.0.60 का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए सोमवार, 10 अगस्त को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है। डिविडेंड पाने के हकदार बनने के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे। यह भी पढ़ें- एलन मस्क के 600 अरब डॉलर स्वाहा, आधी रह गई दुनिया के पहले खरबपति की दौलत इसका मतलब है कि T+1 सेटलमेंट साइकल के तहत, 10 अगस्त या उसके ब...