नई दिल्ली, अगस्त 29 -- वैसे तो शुक्रवार को शेयर बाजार गुलजार रहा लेकिन मुकेश अंबानी की कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों को बेचने की होड़ सी थी। इस बिकवाली की वजह से कंपनी के शेयर में शुक्रवार को करीब 12% की भारी गिरावट आई। इस गिरावट की वजह से शेयर Rs.9.16 प्रति शेयर निचले स्तर तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। बता दें कि टेक्सटाइल सेक्टर की इस कंपनी के शेयर पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से दबाव में हैं और इस दौरान इनमें 21% से ज्यादा की गिरावट आई है।शेयर की कीमत क्यों गिर रही है? यह गिरावट शेयर बाजार में आम बिकवाली का हिस्सा नहीं लगती बल्कि यह खास तौर पर इसी शेयर से जुड़ी गिरावट लग रही है। इस बीच, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने आलोक इंडस्ट्रीज से वॉल्यूम को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद कंपनी की सिक्योरिटीज के वॉल्यूम में हुई भारी बढ़ोतरी ...