नई दिल्ली, मार्च 17 -- सक्सेसफुल लोग कोई अलग स्ट्रैटजी नहीं अपनाते हैं बल्कि उनकी कुछ आदतें हम सभी लोगों से अलग होती हैं। जैसे हम अपनी नींद और आलस की वजह से सुबह नहीं उठ पाते लेकिन सक्सेसफुल लोग सुबह जल्दी उठकर अपना काम शुरू कर देते हैं और पूरे दिन का प्लान तय कर लेते हैं। दुनिया के सफल लोगों में से एक बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी अपने सक्सेसफुल करियर और खास फैसलों के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही शख्सियत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में नाम बनाया है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो को शिखर तक पहुंचा दिया है, तो वही एलन मस्क को भविष्य का भगवान कहा जाता है। दोनों ही व्यक्तियों की सुबह की आदतें थोड़ी मिलती-जुलती है और हमें लगता है कि ज्यादातर सफल लोग भी यही आदतें अपनाते हैं। अगर आप भी सफल...