फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर। जम्मू मण्डल में मुकेरिया स्टेशन पर कराए जा रहे नान-इंटरलाकिंग काम के चलते सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा का ठहराव मुकेरिया स्टेशन पर नहीं होगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अप में उक्त ट्रेन का 26 जून से 30 जून तथा डाउन में 27 जून से 30 जून तक मुकेरिया स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...