इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- महेवा। विकास खंड क्षेत्र महेवा के ग्राम मुकुटपुर में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सहायक विकास अधिकारी ने ग्राम सचिव के साथ मौके पर पहुंचकर समाधान कराया। ग्राम मुकुटपुर में मध्य गली में जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल था समाचार पत्र में उक्त समस्या का प्रकाशन होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए स्वयं सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार के साथ सफाई कर्मियों की टीम सहित गांव पहुंचे तथा तथा जाम नाली को खुलवाया वहीं जला निकास की समुचित व्यवस्था हेतु करीब सौ मीटर नाला निर्माण की आवश्यकता को ग्रामीणों द्वारा बताया गया जिस पर अधिकारियों ने आगे उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...