मुकाबले की विश्वसनीयता अंपायर के सटीक निर्णयों पर करती है निर्भर : कुलपति
गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को '55वें क्वालिफाइंग इंटरनेशनल अंपायर कोर्स' का शुभारंभ पार्क रोड स्थित एक होटल में हुआ। जहां, ताइक्वांडो के तीन ग्रैंड मास्टर्स ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के अंपायरों को ताइक्वांडो की नवीनतम तकनीक और स्कोरिंग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्घाटन गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, अर्जेंटीना के ग्रैंड मास्टर अबलाडो राफेल बेनजेक्विन, जर्मनी के ग्रैंड मास्टर पॉल विलर और मलेशिया के ग्रैंड मास्टर नजिमी अब्दुला ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि किसी भी मुकाबले की निष्पक्षता और विश्वसनीयता अंपायर के सटीक निर्णयों पर निर्भर करती है। इसलिए अंपायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.