मुकरी पीड़िता, पोक्सो एक्ट का आरोपी बरी
रांची, जून 15 -- रांची। नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और यौन अपराध से जुड़े मामले में जेल में रह कर ट्रायल फेस कर रहा आरोपी राहुल कुमार उर्फ प्रिंस शर्मा को पोक्सो की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। आरोपी 31 जनवरी से न्यायिक हिरासत में था। सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसका परिवार दोनों पूर्व के बयान से पलट गए। पीड़िता के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि 21 जनवरी 2026 को उनकी 16 वर्षीय बेटी को राहुल शर्मा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.