शाहजहांपुर, मार्च 1 -- अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रोजा पुलिस ने मुकरमपुर क्षेत्र में जंगल के पास चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब चार लाख रुपये नकद, ताश की गड्डी और 16 बाइकें बरामद कर सीज की हैं। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से दिनेश यादव, मोहम्मद जैन, दिनेश मौर्य और कल्लू को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान एक पारदर्शी डिब्बे में 52 ताश के पत्ते तथा पीले प्लास्टिक के कट्टे में रखा मालफड़ बरामद हुआ, जिसमें 3 लाख 11 हजार 500 रुपये मिले। जामा तलाशी में दिनेश यादव के पास से 27 हजार 500 रुपये, मोहम्मद जैन से 17 हजार 600 रुपये, दिनेश मौर्य से 21 हजार 400 रुपये और कल्लू से 20 हजार 300 रुपये बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 3 लाख 98 हजार 300 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.