नई दिल्ली, मई 11 -- दिल्ली में मुकरबा चौक पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए दिल्ली सरकार दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द शुरू करेगी। रेलवे ने हैदरपुर बादली आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) चौड़ीकरण और शालीमार बाग-संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के एलिवेटेड लूप को मंजूरी दे दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार का लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मुकरबा चौक एवं आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का खाका तैयार किया था। इनको लेकर दिल्ली सरकार और उत्तरी रेलवे के बीच विस्तृत तकनीकी परीक्षण एवं पत्राचार के बाद यह स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.