नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- -पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अंडरपास का निरीक्षण किया, इसका 98 फीसदी निर्माण कार्य पूरा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तरी दिल्ली में मुकरबा चौक अंडरपास का काम जल्द पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को इस अंडरपास परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य 98 फीसदी पूरा हो चुका है। जल्द उद्घाटन कर इसे जनता के लिए खोले जाने की संभावना है। यह अंडरपास बदली-रोहिणी और आजादपुर-जहांगीरपुरी के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे वाहनों को मुकरबा चौक के व्यस्त इंटरचेंज से होकर गुजरने की जरूरत नहीं होगी।मंत्री ने बताया कि मुकरबा चौक पर भीषण ट्रैफिक जाम लगता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अंडरपास जैक पुशिंग तकनीक और प्री-कास्ट आरसीसी बॉक्स संरचना के माध्यम से तैयार किया ...