नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तरी दिल्ली में मुकरबा चौक अंडरपास को अगले माह के पहले सप्ताह में लोगों के लिए खोला जा सकता है। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। अंडरपास में पेंटिंग का काम कराया जा रहा है। इस अंडरपास के चालू होने से बादली गांव, रोहिणी सेक्टर 18 व 19, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और शालीमार बाग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आजादपुर मंडी, आदर्श नगर, वजीरपुर, नरेला, बवाना और हरियाणा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी फायदा होगा। लोगों को मुकरबा चौक फ्लाईओवर से 1.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आउटर रिंग रोड और जीटी रोड पर भी यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि मुकरबा चौक पर भारी ट्रैफिक जाम होता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.