देवरिया, फरवरी 19 -- देवरिया/रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान टीम। मुकद्दस रमजान गुरुवार से शुरू होगा। जिले की तमाम मस्जिदों में तराबीह की नमाज शुरू हो गई। तराबीह की नमाज के साथ ही लोग अल्लाह ताला की इबादत में मश्गूल हो गए हैं। तमाम उलमाए कराम ने रमजान के महीने को नेकी का महीना बताते हुए ठीक से गुजराने की अपील की है। बुधवार की शाम मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रमजान का चांद देखने के लिए लोग जमे रहे। हालांकि मौसम के साफ नहीं रहने से चांद का दीदार नहीं हो सका। सोशल मीडिया और फोन के सहारे लोगों ने एक दूसरे से रमजान शुरू होने की तारीख तस्दीक करनी शुरू की। रमजान की चांद रात से जिले की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। रमजान का चांद दिखने के बाद बुधवार को बाद नमाज़ ईशा जामा ईदगाह, तहसील रोड जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, छोटी मस्जिद, अलीनगर, बांस...