अमरोहा, मार्च 7 -- अमरोहा, संवाददाता। 16वां रोजा यानि तीसरा जुमा भी इबादत में गुजरा। नमाजियों के भीड़ के सामने मस्जिदें छोटी दिखाई दीं। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन और कौम की सलामती की दुआएं मांगी। सुरक्षा के लिहाज से शहर की जामा मस्जिद के अलावा जिले की अन्य प्रमुख मस्जिदों के आस-पास पुलिसकर्मी तैनात रहे। दोपहर ढाई बजे सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। रमजान के तीसरे जुमे को लेकर रोजेदारों में सुबह से ही जज्बा देखा गया। दिन निकलते ही नमाज को लेकर तैयारी शुरू कर दी गईं। मोहल्ले के बच्चों ने मस्जिदों में सफाई की। वहीं, सहरी के बाद फज्र की नमाज अदा कर सोये लोग अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को पहले ही जाग गए। जुमे की वजह से बुजुर्गों और बच्चों ने भी रोजा रखा। धूप के चलते छांव के लिए मस्जिदों में शामियाने लगाए गए। लकदख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.