अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा, संवाददाता। हर मुसतहिक मुसलमान को ईद-उल-फितर की नमाज से पहले फितरा अदा करना जरूरी है। इसके लिए उसका साहिबे निसाब होना जरूरी नहीं है। ईद की नमाज से पहले जन्म लेने वाले बच्चे पर भी फितरा वाजिब है। फितरा एक व्यक्ति पर कम से कम पौने दो किलो गेहूं की कीमत है। वहीं हैसियत के मुताबिक किशमिश, मुनक्का, जौ, छुआरे की कीमत भी अदा की जा सकती है। अमरोहा शहर में पौने दो किलो गेहूं की कीमत 53 रुपये तय की गई है वहीं गांव देहात इलाके के हिसाब से यह रकम अलग-अलग भी हो सकती है।नमाज से पहले अदा करे फितराअमरोहा। अमूमन फितरा ईद का चांद देखने के बाद देने का चलन है। मुफ्ती तैय्यब अहमद कासमी कहते है कि बेहतर यही है कि फितरा चांद देखने से पहले ही अदा कर दें ताकि गरीब लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सके। जकात व फितरा का असल मकसद गरीब, मिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.