जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे पर शहर सहित ग्रामीण इलाकों की सभी मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज पढ़ी गई। मुसलमानों ने सबसे पहले मस्जिद में प्रवेश करते वजू किए और दो रकात मस्जिद दाखिला पढ़ी। इमाम साहब द्वारा की जा रही तकरीर को सुनने में मशगूल दिखे। शहर के अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, लाल दरवाजा मस्जिद, जामा मस्जिद सहित अन्य स्थानों पर जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता भी रही। काफी संख्या में नमाज अदा करने वाले यहां पहुंचे थे। सदर इमामबाड़ा, झझरी मस्जिद, शाही मस्जिद में नमाज के बाद इमाम साहब ने रोजा की फजीलत और उसकी अहमियत पर पर्याप्त रोशनी डाली। तकरीर में कहा कि रोजा अल्लाह का अपने बंदों के लिए एक बेशकीमती तोहफा है। नमाज के अंत में मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। खेतासराय, गौराबादशाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.