मुकदमों में प्रभावी पैरवी और शीघ्र निस्तारण का करें प्रयास
बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों, अभियोजन कार्यों की प्रगति तथा विभागवार वादों के निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मामलों में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को समयबद्ध तरीके से दंडित किया जा सके और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने गंभीर प्रकृति के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मुकदमों में प्रभावी पैरवी और शीघ्र निस्तारण का करें प्रयास : डीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.