कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में अभियोजन कार्यों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की स्थिति, प्रभावी पैरवी, साक्ष्य प्रस्तुतिकरण तथा विभागीय समन्वय की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। डीएम ने अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि सभी वादों में गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक पैरवी सुनिश्चित की जाए,इससे गंभीर एवं महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र न्याय दिलाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक शिथिलता अथवा विलंब स्वीकार नहीं होगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.