बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान के साथ आमजन को सुलभ, त्वरित व कम खर्चीले न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार से 'राष्ट्र के नाम मध्यस्थता अभियान 3.0' शुरू हो गया।

अभियान का उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में न्यायालयों से मध्यस्थता के लिए संदर्भित मामलों के पक्षकारों को इसकी प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी जाएगी। अधिवक्ताओं, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े हितधारकों और आम नागरिकों को भी मध्यस्थता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, पोस्टर-बैनर, पंपलेट और हैंडबिल का सहारा लिया जाएगा।

मध्यस्थता की प्रक्रिया मध्यस्थता में विवाद के पक्षकार संवा...