मेरठ, अप्रैल 25 -- मुकदमे से आहत ललियाना निवासी 40 वर्षीय युवक ने शनिवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। नाश्ता लेकर पहुंचे भतीजे की चाचा को फांसी पर लटका देखकर चीख निकल गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने शव उतारकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इनकार पर पुलिस ने शव सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सऊदी अरब में पांच साल चालक की नौकरी कर जर्रार दो साल पहले घर लौटा था। गांव लौटते ही परिवार का दूसरे गुट से विवाद हो गया। 20 माह पहले दूसरे पक्ष की महिला ने जर्रार, कादिर, अब्दुल वहाब समेत छह पर छेड़छाड़, मारपीट व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर : फांसी के फंदे पर लटककर युवक ने आत्महत्या की जर्रार को इसकी भनक तक न थी। मार्च में कोर्ट नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया। 16 मार्च, ...