इटावा औरैया, मार्च 9 -- शहर के कोतवाली क्षेत्र में किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाते हुए कुछ लोगों ने किन्नरों पर हमला कर दिया, जिसमें दो किन्नर घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला शाहकमर निवासी सानिया उर्फ इकराम अली किन्नर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मार्च को वह अपने साथियों के साथ शहर में पारंपरिक तरीके से टोली लेकर कार्यक्रमों में नेग लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान जब वे कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी रास्ते में ऑटो को रुकवाकर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि फरदीन उर्फ मुस्कान, जो बेला रानी उर्फ समीर अहमद के कथित फर्जी किन्नर समूह से जुड़ा बताया जा रहा है। अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने...