मुकदमे में सुलह न करने पर वादी की बेटी को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली के भगेसरा गांव निवासी प्रमोद सिंह ने लवकुश सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि लवकुश 21 अप्रैल को प्रमोद के घर पहुंचकर सुलह के लिए दबाव बनाने लगा। प्रमोद ने इनकार कर दिया। इससे नाराज लवकुश ने 13 मई को प्रमोद के घर पहुंचकर उसकी बेटी राशि को मारपीट कर घायल कर दिया। राशि सिंह ने एसपी से शिकायत के बाद लवकुश सोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.