अयोध्या, जनवरी 1 -- सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज मुकदमे में विपक्षियों द्वारा सुलह करने के लिए धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आईजी को शिकायती पत्र देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 दिसंबर को मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि सुलह से इनकार करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं,जिससे वह और परिवार डरा हुआ है। महिला ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उसके अथवा उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। महिला ने शिकायती पत्र में आशुतोष सिंह उर्फ आंसू पुत्र रणविजय सिंह निवासी ग्राम पिरखौली के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की मा...