मुकदमे में सुलह न करने पर जानलेवा धमकी, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- मानिकपुर थानाक्षेत्र के बड़ेरा गांव निवासी प्रमिला पुत्री बुधई सरोज ने पुलिस को तहरीर दी कि पूर्व में हुई घटना को लेकर उसने सुनील कुमार के खिलाफ एक अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित सुनील कुमार को न्यायालय से जमानत मिली तो वह गांव आते ही उसे फिर से वीडियो काल, आडियो काल करके मुकदमा वापस लेने, सुलह समझौता करने को दबाव बना रहा है। कई बार अपहरण करने का प्रयास किया। मुकदमा वापस न करने, समझौता न करने की दशा में उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे उसका पूरा परिवार सहमा है और वह अपने मुकदमे की पैरवी नहीं कर पा रही है। उक्त तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.