मुकदमे में सुलह न करने पर घर में घुसकर मारपीट, छह पर केस
गोरखपुर, मई 24 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बनवारपार गांव में पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर दबंग पट्टीदारों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रशांत यादव पुत्र स्वर्गीय लालमन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके चाचा राजाराम यादव मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं और पहले भी कई बार परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे भी चल रहे हैं। प्रशांत के अनुसार 22 मई की शाम करीब छह बजे राजाराम यादव घर पहुंचे और चल रहे मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर राजाराम, उनकी पत्नी रजनी देवी, दीक्षा, साक्षी, नितिन और हैप्पी ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। बीच-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.