मुकदमे में सुलह के लिए चौराहे पर पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- प्रतापगढ़। शहर के पुरानी आबकारी निवासी प्रेम प्रकाश सिंह ने 2019 में कुछ लोगों पर तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि नामजद लोग मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बना रहे थे। प्रेम प्रकाश 9 जून की रात बाबागंज स्थित दुकान से घर जा रहा था। सदर मोड़ चौराहे पर दो बाइक से आए लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसने बगल स्थिम नर्सिंग में भागकर जान बचाई। प्रेम प्रकाश ने मामले में बेगमवार्ड निवासी अमन अहमद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- गाड़ी टकराने पर दबंगों ने कार सवार को लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.