मुकदमे में सुलह कराने के लिए बनाया बंधक, एफआईआर दर्ज
बलरामपुर, मार्च 29 -- बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर रमवापुर निवासी शीला देवी ने 28 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 27 मार्च रात करीब 7.30 बजे पुरुषोत्तमपुर में दुकान पर बाइक खड़ी करके मेरे साथ बेटा दिवाकर व भतीजा प्रिंस चाय पीने लगे। तभी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया जोड़ौगा पोखरा निवासी जुबेर ने दोनों को बंधक बना लिया। कहने लगा जब तक मुकदमे में सुलह नहीं करोगी, तब तक नहीं छोड़ेंगे। बेटे ने जब यूपी 112 पर फोन किया, तब पुलिस आई और जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जुबेर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.