मुकदमे में समझौते का दबाव बनाकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, जून 18 -- गुरसहायगंज/ कन्नौज , संवाददाता। मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाते हुए एक युवक ने महिला को रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भज्जापुरवा निवासी सोनी देवी पत्नी अमित यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 16 जून को वह अपने पति अमित यादव के साथ दवा लेने के लिए गुरसहायगंज जा रही थीं। रास्ते में इन्दुईयागंज मार्ग पर उत्तम पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम खैराबाद, थाना मऊदरवाजा, जनपद फर्रुखाबाद ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवक ने पहले उनसे पहले से दर्ज एक मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया। जब महिला ने समझौता करने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.