उरई, मार्च 10 -- जालौन। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने से रंजिश मान बैठे युवक ने पहले तो समझौते का दबाव बनाया। न मानने पर महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के आसरा कॉलोनी निवासी नगीना ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी गब्बगर से उसका विवाद हो गया था। जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इससे गब्बर उससे रंजिश मान बैठा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहले तो वह समझौता करने का दबाव बना रहा था। जब उसने समझौता करने से इंकार कर दिया तो उसने गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.