पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी की निवासी युवती ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने वर्ष 2024 में नौगवां पकड़िया निवासी नरोत्तम शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म,रंगदारी समेत आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी उसको फोन कॉल व मैसेज करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। 29 मई को आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती को फोन कर धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- युवती को फोन कर धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...