पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे में समझौता न करने पर पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धमकी देने वाले युवक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 20 मार्च को उसने थाना गजरौला में पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाइनपार गौटिया निवासी सुनील कुमार समेत दो लोगों के खिलाफ पुत्री के साथ छेडछाड की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुनील को गिरफतार कर जेल भेज दिया था। आरोपी सुनील के मामा वीरबल पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम महुआ ने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 21 मार्च को दोपहर के समय आरोपी मामा ने उसके घर आकर समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.