उरई, अप्रैल 16 -- जालौन।संवाददाता मारपीट की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराने पर विपक्षी समझौते का दबाव बना रहा है। इंकार करने पर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी जुनैद ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले के ही अभिषेक उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते उन्होंने पूर्व में उसकी पिटाई कर दी थी। जिसकी प्राथमिकी उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। उसी मामले में विपक्षी समझौते का दबाव बना रहा है। जब उसने समझौता करने से इंकार किया तो उसने फिर से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- पंच से मारकर किया घायल, एक पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...