फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- नवाबगंज। एक मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपित के घर की कुर्की की गयी। पुलिस की टीम पहुंची और जानकारी की। कोर्ट का जो आदेश था उसका टीम ने पालन कराया और ग्रामीणों को इसको लेकर घर वालों के साथ जानकारी दी। आरोपित के घर से पुलिस ने सामान को कब्जे में लिया। कुर्कशुदा सामान को प्राइवेट वाहन में लादकर थाने पर दाखिल कराया गया। कुर्की की कार्रवाई देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ रही। बताया जा रहा है कि एक अपचारी काफी समय से फरार चल रहा है। उसके वारंट भी हो चुके थे पुलिस कई बार उसे पकड़ने के लिए जा चुकी थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। ऐसे में अब उसके घर कुर्की की कार्रवाई की गयी है। भारी संख्या में पुलिस बल कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.