अमरोहा, मार्च 30 -- मारपीट के मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहे पिता-पुत्र ने शराब के नशे में हंगामा किया। वादी के बेटे को घर से बुलाने के बाद मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा की है। यहां रहने वाले योगेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 28 मार्च की शाम में गांव का ही अनूप और उसका बेटा निपेंद्र घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे, आरोप है कि दोनों नशे में थे। धोखे से भतीजे यश कटारिया को घर से बाहर बुलाने के बाद उसका गिरेबान पकड़ लिया, उसके साथ मारपीट की। योगेंद्र के मुताबिक उसके भाई स्व.योगेश ने अनूप और उसके बेटे निपेंद्र के खिलाफ पूर्व में मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था जो अदालत में विचाराधीन है। आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.