शाहजहांपुर, मई 2 -- अल्हागंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक के टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव रामनगर निवासी सत्यम पुत्र नरेश का छोटा नाबालिग भाई सुंदरम करीब आठ माह पूर्व एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में सुंदरम के साथ सत्यम को भी नामजद किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...