प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- बाघराय थाना क्षेत्र के वंशियारा गांव निवासी दीपक सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 18 जुलाई 2024 की शाम करीब छह बजे गांव के देशराज सिंह, सुन्दर सिंह उर्फ राम सुन्दर सिंह व गुलाब सिंह ने लाठी और कुल्हाड़ी से उसके पति दीपक सिंह पर हमलाकर मरणासन्न कर दिया था। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। वर्तमान में मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसी मामले को लेकर आरोपित देशराज सिंह, गुलाब सिंह, सुन्दर उर्फराम सुन्दर सिंह गवाह बलवन्त सिंह पर गवाही नहीं देने का दबाव डाल रहे हैं। कहते हैं कि गवाही न दो, नहीं तो जान से मार देंगे। 21 अप्रैल की सुबह छह बजे तथा इसके पहले 17 अप्रैल को जब वह अपने दरवाजे पर थी तो वे कहने लगे कि बलवन्त सिंह की गवाही मत दिलाओ नहीं तो उस बार बच गए हो इस बार पूरे परिवार को मारकर त...