बदायूं, मई 8 -- पहले से दर्ज मुकदमे में अपहरण, धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की साजिश, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी जैसे आरोप शामिल करने की मांग को लेकर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि मुकदमे में गंभीर धाराएं नहीं जोडी गई, जबकि आरोपी पक्ष लगातार धमकियां देकर समझौते का दबाव बना रहा है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाली एक छात्रा ने एसएसपी को दिए दो अलग-अलग प्रार्थना पत्रों में बताया कि उसने 23 मार्च 2026 को अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना चल रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसे कार से दिल्ली ले जाने का प्रयास किया गया और वहां शीलमपुर इलाके की एक मस्जिद में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनाकर निकाह कराने की साजिश रची गई। यह भी पढ़ें- धर्म बदलवा कर शादी के बाद उत्पीड़न का आरोप छात्रा ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.