बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। पुरानी कहासुनी और दर्ज मुकदमे की रंजिश को लेकर मुजरिया क्षेत्र के गांव सराय मंसुख के रहने वाले अरविंद्र पुत्र महेश पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने जयवीर, नीरेश, मुनीश और ग्रीश पुत्रगण उदयवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अरविंद्र ने बताया कि उसके मामा नेमपाल ने प्रमोद व विशेष के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से आरोपी रंजिश मानने लगे थे। 20 फरवरी की सुबह दरियापुर दूध लेने जाते समय आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर गालीगलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। उसका मोबाइल तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर पर ग्रामीणों ने बचाया। पहले सहसवान अस्पताल से जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया। आरोप है कि थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर उसने सी...