मुकदमे की रंजिश में दुकानदार को पीटा, हत्या के इरादे से गला दबाया
अमरोहा, मई 16 -- अमरोहा। शहर के मोहल्ला कटकुई में पुराने पंखों की रिपेयरिंग करने वाले दुकानदार के साथ मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कटकुई निवासी मुख्तार हुसैन का आरोप है कि वह पुराने पंखों की रिपेयरिंग का काम करते हैं। मोहल्ले के रहने वाले दानिश खान, आरिफ खान, आसिफ खान, आमिर खान और सलमान उर्फ बब्लू उनसे रंजिश रखते हैं। पुराना एक मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। मुख्तार हुसैन के मुताबिक आठ मई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान आरोपी दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। शोर-सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.