गोरखपुर, अप्रैल 27 -- पीपीगंज/भरोहिया। पीपीगंज थाना क्षेत्र में मुकदमे की पैरवी के लिए जा रही मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जंगल कौड़ियां निवासी कृति सहानी ने दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल को वह अपनी मां के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए गाड़ी पकड़ने जा रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद राकेश सहानी और उसकी मां कुसुम ने उन्हें रोक लिया और उनसे मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, उसी दिन शाम करीब चार बजे जब वह गोरखपुर जाने के लिए सवारी पकड़ने जा रही थी, तभी आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। कृति ने कहा कि आरोपी लगातार फोन कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीपीगंज पुलिस ने राकेश सहानी और उसकी मां कुसुम के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज औ...