मुकदमे की पैरवी करने पर मारपीट करने का आरोप
नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर पुलिस मुख्यालय के बाहर एक युवक ने अपने गांव के दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमे की पैरवी करने को लेकर मारपीट की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ी गांव निवासी राजेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले बिजेंदर और आशुतोष से उनका जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपने मुकदमे की पैरवी को लेकर 16 अप्रैल को सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय आए थे। जब यहां से निकाल कर बाहर जा रहे थे तो गेट पर दोनों आरोपियों ने रोक लिया। मुकदमे वापस लेने और पैरवी बंद करने को लेकर धमकाया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। सूरजपुर कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.