अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा। पिता के साथ मुकदमे की तारीख पर आई युवती ने तीन लोगों पर मारपीट करने तथा बाइक छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में जिला न्यायालय के बाहर का है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी मिस्बाह जैनब अपने पिता अतीकुरर्रहमान के साथ छह अप्रैल को एक मुकदमे की तारीख पर जिला न्यायालय आई थी। जैनब का आरोप है कि शाम को लगभग चार बजे जब वह अपने पिता के साथ कचहरी के गेट नंबर तीन से बाहर निकली तो जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी शुऐब उर्फ पप्पू, संभल के गांव नीम खेड़ा बझेड़ा निवासी सऊद आलम व इमरान ने दोनों को रोक लिया तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध पर दोनों के साथ मारपीट की। भीड़ जुटने पर तीनों लोग उनकी बाइक छीन कर भाग गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.